मिर्जापुर में राजगढ़ थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों द्वारा सेक्टर प्रभारी की पिटाई के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने हल्ला बोल रैली निकालते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को रोकते समय पुलिसकर्मियो से धक्का-मुक्की हुई। पुलिस के रोकने पर सपा कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए। सपा नेताओं ने पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।