पटेहरा संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के फारम मौजा स्थित सड़क किनारे कुएँ में एक बैल गिर गया । गांव निवासी प्रदीप सोनकर के खेत में समतल कुएँ के पास रविवार शाम 6 बजे दो निराश्रित गौ वंश आपस में भिड़ गए जिसमे एक बैल गहरे कूप में गिर गया । पहले तो बस्ती के लोग निकालने का प्रयास किए थक हार कर पीआरवी पुलिस को फोन किए । सुचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस भी नही निकाल पाई तब थानाध्यक्ष ने फायर ब्रिगेड को फोनिक सूचना दी गई । और कूप की निगरानी में पुलिस फोर्स लगा कर फायर ब्रिगेड के आने का घंटो इंतजार करते रहे । घंटो बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहले बाल्टी में कपूर जलाकर कुएँ में गैस का पता किए फिर रेसक्यू कर बैल को सुरक्षित बाहर निकाला । गांव के लोगों ने बताया कि कुआँ चारो तरफ से पत्थर से जोड़ा था पत्थर निकालकर कुएँ को समतल कर दिए । थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि कुएँ को खुला छोड़ना गलत है कुएँ मालिक को फोन कर कुएँ को घेर कर सुरक्षित करने की हिदायत दी ।