मिर्जापुर के चुनार स्थित रामबाग के सुरभि शोध संस्थान में नौ अगस्त को होने वाले कजरी महोत्सव की जानकारी दी गई। इस दौरान श्रीराधाकृष्ण वनवासी छात्रावास की छात्राओं ने पारंपरिक कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को संगीतमय बना दिया। आयोजकों ने महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की।