विंध्याचल धाम में चल रहे शारदीय नवरात्र मेला के दूसरे दिन मंगलवार को आदिशक्ति जगत कल्याणी के जयकारे से संपूर्ण विंध्य दरबार गुंजायमान हो उठा। माता की एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब नजर आए। गलियां भक्तों से पटी रहीं। वहीं घाटों पर स्नान करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।