मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना जारी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। आठवें राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। लगातार भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाई हुई हैं। वहीं सपा और बसपा भी टक्कर में हैं। इस बीच सपा प्रत्याशी डॉ. ज्योति बिंद मतगणना स्थल पर पहुंच गई हैं।