महाशिवरात्रि पर बुधवार को हर-हर बम बम से शिवालय गूंजते रहे। भोर से ही मंदिरों में शुरू हुआ दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इससे पहले विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचकर लोगों ने स्नान ध्यान किया। प्रमुख मंदिरों में तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने हाजिरी लगाई।