फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल धाम जा रहीं दिल्ली सीएम का मिर्जापुर में भव्य स्वागत

सुभाष गुप्ता Updated Sat, 18 Jul 2026 09:19 PM IST

मिर्जापुर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में वाराणसी से विंध्याचल धाम जाते समय औराई चौराहे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ उनका दिल्ली की सीएम का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार जनकल्याण एवं सुशासन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भदोही जनपद की धरती पर स्वागत करना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। कार्यकर्ताओं के अभिनंदन से गदगद दिल्ली सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, आरती सिंह, स्नेहलता श्रीवास्तव, स्वरूप बिंद, सरिता बिंद, सुषमा मालवीय, संजू सरोज, जिला महामंत्री राजेश पटेल, अखिलेंद्र सिंह बघेल, मनीष पांडे, जिला मीडिया प्रभारी नवीन मिश्रा, पवन दुबे, राज यादव आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें