प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश धर्मवीर प्रजापति ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच मंडलीय होमगार्ड प्रशिक्षण केन्द्र का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण से होमगार्ड जवानों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध होगी। इससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। शिलान्यास के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।