फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब के अतिक्रमण के लिए पूर्व सांसद ने दिया पत्रक, VIDEO

मिर्जापुर में नगर के तरकापुर डीजे कॉलोनी, महुवरिया क्षेत्र के निवासियों ने 15 बीघे के तालाब और नगरपालिका के नाले पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूर्व सांसद राम शकल और विहिप के पूर्व नेता मनोज श्रीवास्तव ने बुधवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा है। पूर्व सांसद ने कहा कि कोई कितना भी बड़ा माफिया हो अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके समस्या को उठाएंगे। विहिप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम को पत्र देकर भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें