मझवां उपचुनाव को लेकर मतगणना जारी है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच मतों की गिनती जारी है। मतगणना स्थल के मुख्य द्वारा पर पास दिखाकर ही जाने की अनुमति है इसके साथ ही चप्पे चप्पे पर सुरक्षा की पैनी निगाह है। 13 प्रत्याशियों के लिए 14 टेबल बने हुए हैं। बताते चलें कि वोटों की गिनती के साथ ही तीनों दलों के प्रत्याशी समर्थक उत्साहित हो रहे हैं लेकिन इंतजार करना होगा कि जनता किसके लिए फैसला सुनाती है और ताज किसके सिर पर होता है।