मिर्जापुर के पचोखरा से जमुई मेन रोड को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बदहाल हो गई है। पूरी सड़क उखड़ चुकी है और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।