जिला मुख्यालय पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंके जाने की घटना का विरोध किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल, शिवशंकर चौबे, छोटे खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।