मिर्जापुर में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान के विरोध में सेफ्टन मिल के पास उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पटना की रैली में खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ अपशब्द कहे। उन्होंने इसे राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई।