फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में खड़ी ट्रेलर में टकराई बाइक, दो की मौत, दो घायल

नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2024 04:58 PM IST

देहात कोतवाली क्षेत्र के बेलहरा मोड़ के पास सोमवार की रात खड़ी ट्रेलर में टकराने से बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनको उपचार के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कोटवा पांडे गांव निवासी शिवा (21) प्रदीप (18) विकास (16) व एक अन्य बाइक से सोमवार की रात किसी शादी में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। रास्ते में बेलहरा मोड़ के पास खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस चारों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आई। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें