फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मिर्जापुर में मकान कब्जा करने की कोशिश, तोड़फोड़ और मारपीट, लाखों की लूट का आरोप

कटरा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में शनिवार की दोपहर मकान कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष मकान खरीदने पर कब्जा लेने गया था। दूसरा पक्ष मामला न्यायालय में बता रहा है। एक पक्ष ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में स्थित मकान पर कब्जा लेने के लिए दोपहर बाद पहुंचे लोगों ने मारपीट गई। इस दौरान मकान पर तोड़फोड़ की गई। मारपीट मामले की सूचना पाकर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को पकड़कर थाने ले गई। कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मकान पर सूर्यकांत त्रिपाठी का कब्जा है। वह मामला कोर्ट में होना बता रहे हैं। दूसरे पक्ष से प्रशांत मौर्या का कहना है कि मकान उनको बेचा गया है। कब्जा नहीं दिया गया है। वह कब्जा लेने गया था। मारपीट मामले में दोनों पक्ष से 10 लोगों को थाने पर लाया गया है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें