मिर्जापुर के पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को पीएम सूर्यघर योजना के तहत मीटर लगाने व उसके संचालन की समीक्षा की गई। नेडा के परियोजना अधिकारी ने कहा कि कनेक्शन के बाद नेट मीटर व स्मार्ट मीटर का शीघ्र ही कंफिग्रेशन किया जाए। पीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर पैनल लगाया गया है। वहां पर कनेक्शन के बाद नेट मीटर या स्मार्ट मीटर अतिशीघ्र लगाया जाए। सोलर बिजली के यूनिट को शामिल करके भुगतान के लिए बिल तैयार किया जाए। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित वेंडर के प्रतिनिधियों को बिल तैयार करने से लेकर भुगतान तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैंक के एलडीसी मुकेश मौर्य के साथ पंजीकृत वेंडर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।