फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कैंटर की टक्कर से महिला और युवक की मौत, एक गंभीर

प्रत्युष शर्मा Updated Fri, 12 Dec 2025 07:37 PM IST

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर संगम चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला व युवक की मौत हो गई। दिल्ली की ओर से मेरठ आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी इसके बाद कैंटर बाइक सवार नितिन, कविता और पूनम को रोंदता हुआ निकल गया और दीवार से टकराकर नाले में जा गिरा। हादसे में नितिन 25 पुत्र धर्मेंद्र निवासी कमलापुर थाना मेडिकल, कविता 30 पत्नी जयवीर निवासी रिठानी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूनम पत्नी शेर सिंह निवासी रिठानी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल के पास स्थित ट्रू वैल्यू कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड नरेन्द्र ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पूनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने नितिन की जेब से मिले मोबाइल से नंबर निकालकर परिजनों को सूचना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें