मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित आर्य समाज मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि निलिमा माता रही जबकि मुख्य वक्ता अरूण जिंदल रहे। इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की गई। इस बीच नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान विवेक वाजपेयी, अशोक कुमार, नरेश आदि ने पूर्ण सहयोग देकर कार्यकम को सफल बनाया।