मेरठ। कंकरखेड़ा थाना और पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में एक रात में दो लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और लूटी गई संपत्ति भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने 19 वर्षीय आयुष मालिक, 21 वर्षीय तुषार चौहान और 19 वर्षीय विशाल को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिलें और मोबाइल लूटे थे, जिनके कब्ज़े से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है।