मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में युवती से की गई छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। जमकर मारपीट हुई और खूब लाठी-डंडे चले। घटना में करीब चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें एक पक्ष दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला करता नज़र आ रहा है।