गंगानगर क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद दर्दनाक वारदात सामने आई। रोडवेज से सेवानिवृत्त 67 वर्षीय बाबू मूलचंद त्यागी की ढाई लाख रुपये के उधार की रकम वापस मांगने पर हत्या कर दी गई। मूलचंद त्यागी गंगानगर के एफ ब्लॉक में परिवार संग रहते थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने घर के बाहर एक छोटी सी दुकान खोल रखी थी और ब्याज पर पैसा देना भी शुरू किया था। पुलिस के अनुसार, उन्होंने कसेरुबक्सर निवासी एक सेल्समैन आजाद जाटव और उसके दोस्त को करीब ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। जब वह पैसे मांगने लगे तो आजाद ने उन्हें बातचीत के बहाने बाइक से साथ ले जाकर रजबहे किनारे हत्या कर दी।