फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: शिव मंदिर से ढ़ाई लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी, ग्रामीणों में रोष

शामली। झिंझाना थाने की चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरों ने अलमारी से करीब ढ़ाई लाख रुपये नकद और साढ़े पांच तोले सोने के कुंडल और पांच तोले चांदी के जेवर चोरी कर लिए। मंदिर में चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उधर, पुजारी का कहना है कि शोर होने पर उन्होंने चार-पांच लोगों को भागते देखा, जिनमें दो पुलिस की वर्दी में थे। गांव में स्थित शिव मंदिर में पुजारी राजनाथ (60) और रविंद्र दास रहते हैं। मंदिर की देखरेख पुजारी राजनाथ करते हैं। रात में दोनों पुजारी मंदिर के एक कमरे में सोए थे। देर रात में मंदिर में घुसे चोर दूसरे कमरे की कुंडी खोलकर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी चाबी से अलमारी खोली और उसमें रखी नकदी और सोने के कुंडल व चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुजारी राजनाथ ने बताया कि अलमारी में करीब ढ़ाई लाख रुपये और साढ़े पांच तोले के कुंडल और पांच तोले चांदी के जेवर रखे हुए थे, जो चोरी हो गए। पुजारी का कहना है कि रात में करीब दो बजे उन्हें कमरे से सामान गिरने और खटपट की आवाज सुनाई दी। पहले लगा कोई जानवर होगा, लेकिन जब अपने कमरे से बाहर आकर देखा तो दो-तीन लोग सादे कपड़ों में और दो लोग पुलिस की वर्दी में भागते हुए दिखाई दिए। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी की घटना पर रोष जताया। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ग्राम प्रधान रामभूल सिंह का कहना है कि गांव व क्षेत्र में चोरों का शोर मचा हुआ है। लोग जागकर पहरा दे रहें। मंदिर भी अब सुरक्षित नहीं रह गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें