फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: PGT परीक्षा के बाद कनोहर लाल महिला महाविद्यालय के बाहर लगा जाम, पत्नी ने दी परीक्षा- बच्चे संभालते दिखे पति

Dimple Sirohi Updated Sat, 09 May 2026 01:56 PM IST

मेरठ के कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती परीक्षा देकर परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकलते दिखाई दिए। यह परीक्षा 9 और 10 मई को दो दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के दौरान एक दिलचस्प दृश्य भी देखने को मिला। परीक्षा देने आई एक महिला अपने छोटे बच्चों को साथ नहीं ले जा सकी, ऐसे में बच्चों की जिम्मेदारी उनके पति ने संभाली। पिता बच्चों को संभालते नजर आए, जिसे देखकर लोगों ने कहा कि छोटे बच्चों की जिम्मेदारी केवल मां ही नहीं, पिता भी निभा सकते हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के बाहर निकलने से शारदा रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें