मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ मोड़ पर कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। साथ ही ड्राइवर भी घायल अवस्था में मिला। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान मुज़फ्फरनगर के रहने वाले अंशल के रूप में हुई है, जिसके शरीर पर चकुओं के निशान थे, साथ में ड्राइवर भी था, जिसके भी चोट के निशान थे। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने बताया कि कार में एक और शख्स मौजूद था, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।