फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वार्षिक निरीक्षण करने कलक्ट्रेट पहुंचे मेरठ कमिश्नर, फाइलें की चेक, दिये ज़रूरी दिशा-निर्देश

मेरठ। सोमवार को मेरठ कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी ने मेरठ कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने कलक्ट्रेट के अलग-अलग विभागों में जाकर फाइलें चेंक की और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होने निर्देशित किया कि जिन पटलो पर जो भी छोटी-छोटी कमियां पाई गई है उनको दुरूस्त कर लिया जाये तथा कलेक्ट्रेट की कार्यप्रणाली को वर्तमान की जरूरत के अनुसार और बेहतर बनाया जाये। उन्होने कहा कि जिन अनुभाग में साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य में कमी पाई है उसको ठीक कराया जाये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और सभी प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें