फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लायंस क्लब मेरठ ने की चटपटे खट्टे मीठे रिश्तों पर आधारित सभा

मेरठ। लायंस क्लब मेरठ शिवम ने चटपटे खट्टे मीठे रिश्तो पर आधारित सभा आईएमए हाल में धूमधाम से संपन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने की। सचिव पवन गोयल रहे, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल और चेयरपर्सन ममता और अंजू रही। जिन्होंने अपनी तीखी नोंकझोंक से कार्यक्रम को हास्य से भरपूर कर दिया। इसमें सास बहू नंद भाभी पड़ोसी दोस्त देवर भाभी देवरानी जेठानी समधी समधन आदि के रिश्ते दिखाए गए। अनुपमा, रीना सिंगल, कामना, बबीता, श्वेता, मीरा, शालू, नीलिमा, मनीषा, सोनिया, प्रियांशी, सोनीका, सीमा, कनिका, स्वीटी, सारिका आदि ने अपनी प्रस्तुति दी। अंत में मशहूर गायिका आशा भोंसले के गानों पर कपल डांस हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी को पुरस्कृत करा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें