मेरठ। तहसील समाधान दिवस में मवाना तहसील पहुंचे कमिश्नर भानू चंद गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने समस्याएं सुनी। समाधान दिवस में ज्यादातर जमीन पर कब्जा, पुलिस आदि की शिकायतें आई। कमिश्नर ने पुरानी शिकायतों की पीड़ितों को फोन कर जानकारी ली। ग्राम नित्यानंदपुर की सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को कहा।