मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने डीआईओएस कार्यालय में धरना दिया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। शिक्षकों ने धरने में 22 सूत्रीय मांगों को सामने रखा गया, जिनको पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को सौंपने के लिए कहा। शिक्षकों को यह ज्ञापन डीआईओएस को सौंपना था लेकिन वह कार्यालय में मौजूद नहीं थे।