मेरठ। स्वच्छ मेरठ स्वच्छ भारत अभियान के तहत संस्था के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहयोगीयों का सम्मान समारोह एवं उत्कृष्ट प्रतिभाओं का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों और समाजसेवियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गयी। एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा वर्ष 2014 से चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए संस्था के द्वारा स्वच्छता के लिए किये गये कार्यों की प्रशंसा की। धर्मेन्द्र भारद्वाज अपने उद्बोधन में संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में होने वाले संस्था के स्वच्छता कार्यक्रमों में उनका पूर्ण सहयोग संस्था को मिलता रहेगा।