फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: CCSU में 8 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) में सोमवार को आठ सूत्रीय मांगों के निस्तारण को लेकर बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्र नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर सिविल लाइन, एएसपी, मेडिकल और नौचंदी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों पर विचार कर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अशोक कुमार, शिवम सिंह बढ़ाना, हर्ष ढाका, अजय चौधरी, शंकर चिकारा, गुड्डू त्यागी, दीपांशु देओल, अमन और लड्डू त्यागी बदल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें