मेरठ में चल रही शिवमहापुराण के दाैरान भगदड़ मच गई। कई महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा दिन है। बताया गया कि हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कथा में किसी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। न ही कोई घायल हुआ है, कथा चल रही है। भगदड़ की सूचना अफवाह है।