मेरठ के सरधना से विधायक अतुल प्रधान के मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भी सपा में टिकट का घमासान जारी है। इसी बीच अतुल प्रधान ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। मेरठ की जनता तय करेगी कि अपने लाल, मेरठ के लाल को चुनेगी या ऐसे व्यक्ति को चुनेगी जो अपनी गाड़ी से नहीं उतरे। मेरठ की जनता को सटार की नहीं बल्कि ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनके बीच रहते हुए उनके दुख दर्द को समझता हो।