मेरठ। शहर से लेकर देहात तक ड्रोन की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नज़र है और हर स्थिति को मॉनिटर किया जा रहा है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि ड्रोन की अफवाह से जुड़े अबतक 26 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जबकि 35 से ज़्यादा लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इनमें ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की दो महिलाएं भी शामिल हैं, जो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ड्रोन की अफवाह फैला रहीं थी। साथ ही एसएसपी ने बताया कि ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ ज़ीरों टॉलरेंस पर कार्यवाही की जा रही है। कई जगह जांच की भी गई, लेकिन ड्रोन की पुष्टि नहीं हुई।