फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्री रामलीला कमेटी सरधना में हुआ सीता स्वयंवर और धनुष भंग

मेरठ। सरधना की श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव के तहत शनिवार को श्रीराम तलैया मंदिर स्थित श्री रामा मंडल के कलाकारों ने अहिल्या उद्धार, सीता स्वयंवर, धनुष भंग, और लक्ष्मण-परशुराम संवाद की भव्य लीला का मंचन किया। कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अहिल्या उद्धार का दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था, जबकि धनुष भंग के समय पूरे रामलीला मैदान में "जय श्रीराम" के उद्घोष गूंज उठे। लक्ष्मण और परशुराम के संवाद ने सभा को रोमांचित कर दिया, जिससे दर्शक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गए। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु भारी संख्या में मौजूद रहे। रामलीला कमेटी के संयोजक शरद त्यागी, मलखान सैनी, मूलचंद सैनी, सुशील, प्रदीप मित्तल, पुलकित सैनी, और वीरेंद्र सैनी एडवोकेट ने कार्यक्रम की सफल व्यवस्था सुनिश्चित की। कलाकारों में सूर्यदेव त्यागी, प्रदीप बुद्धिराजा, नवीन बंसल, राहुल त्यागी, महेंद्र सैनी, मोहित ठाकुर, सुमित कुमार, हिमांशु, और ललित सैनी प्रमुख थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें