मेरठ। जिन खोए हुए 217 मोबाइल्स को मेरठ पुलिस ने उनके स्वामियों को लौटाए है, उनमें से एक बलिया के रहने वाले शुभम ओझा का भी है। शुभम अपना खोया हुआ मोबाइल वापिस लेने बलिया से आए। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2022 में मवाना आईटीआई में पढ़ाई करने के दौरान तेजगढ़ी से हापुड़ रोड जाते समय उनके फोन कहीं खो गया था, जिसकी शिकायत थाने में और सभी शिकायती पोर्टल्स पर भी की। सालों बीते, तो मोबाइल वापिस मिलने की उम्मीद खो दी, लेकिन जब उनके पास मेरठ पुलिस का फोन आया की आपका फोन मिल गया है, तो शुभम बिना कुछ सोचे अपना मोबाइल वापिस लेने के लिए बलिया से मेरठ आ गए। शुभम का कहना है कि मोबाइल की कीमत इतनी नहीं है, लेकिन उस वक्त अपनी पॉकेट मनी से खरीदा हुआ मोबाइल अति प्रिय था, इसलिए लेने आए।