फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शाइनिंग स्टार क्लब ने मनाया तीज उत्सव, देशभक्ति की भी दिखी झलक

मेरठ। शाइनिंग स्टार क्लब की ओर से रविवार को साकेत आईटीआई के पास स्थित डाइनिंग इन रेस्टोरेंट में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने तीज के गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां और प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और सावन के इस पर्व की खुशियां साझा कीं। क्लब की पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग करने वाली सभी सदस्यों का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें