मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में व्यक्ति की हत्या कर शव जला दिया गया। मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान के बाहर अधजला शव बरामद होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र तकरीबन 50 वर्ष बताई गई है।