फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान: नए शैक्षिक सत्र पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

Pratyush Sharma Updated Wed, 01 Apr 2026 09:49 PM IST

मेरठ। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का स्वागत किया गया। अझौता गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। प्रदीप पुनिया ने बताया कि छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका किरण देवी के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अजीत असगर, कविता, अंजू, संध्या और सुमित कुमार मौजूद रहे। वहीं, भराला स्थित प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज शशि कौशिक के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें