मेरठ। सारथी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सोमवार को नमामि गंगे अभियान के तहत मलियाना के जसवंत नगर में नदियों की स्वच्छता, संरक्षण व जल संरक्षण हेतु पानी पंचायत का आयोजन हुआ। अध्यक्ष कल्पना पांडे द्वारा स्थानीय लोगों को घटते हुए जलस्तर के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही उनके द्वारा सभी महिलाओं को दैनिक घरेलू कार्यों में जल संरक्षण के विभिन्न उपायों से भी अवगत कराया गया। नदियों की स्वच्छता में सहयोग के लिए सभी को समझाया कि वे उसमें प्लास्टिक, कूड़ा और पूजा की सामग्री, कपड़े इत्यादि न फेंके। संस्था से दीपा भारद्वाज ने सभी को शपथ दिलाई कि वे नदियों में स्नान करते समय साबुन का इस्तेमाल नही करेंगे। नदियां हमारी धरोहर हैं, इन्हें स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। अभियान में पूनम पांडेय, ज्योति, गगन यादव, नेहा, मालती व मोनी आदि उपस्थित रहे।