फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संगीत सोम का अखिलेश पर निशाना, कहा- पाकिस्तान को खुश करने के लिए महाराणा प्रताप का किया अपमान

Tue, 07 May 2024 08:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित करने के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए कहा कि सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान को खुश करने के लिए महाराणा प्रताप की मूर्ति को अपमानित किया है। सरधना से भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि सपा कार्यकर्ताओं के कृत्य के कारण पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। आने वाले चुनाव में जनता वीर योद्धा महाराणा प्रताप को अपमानित करने वालों से बदला लेगी। संगीत सोम ने प्रतिमा को अपमानित करने वालों को मुगल साम्राज्य के बाबर और अकबर की औलाद बताया। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी में पत्नी और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में रोड शो किया था। आरोप है कि रोड शो के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनादर किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें