फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ट्रांसफार्मर के लिए बनाए गए चबूतरे को मोहल्ले के लोगों ने तोड़ा

मेरठ। सरधना के कलंद चुंगी चौराहे के निकट ट्रांसफार्मर स्थापित करने के लिए बनाए जा रहे चबूतरे को लेकर बुधवार शाम विवाद हो गया। मोहल्ले के लोगों ने महिलाओं के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नवनिर्मित चबूतरे को तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, उर्जा निगम द्वारा क्षेत्र में 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए चबूतरे का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ देर बाद ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और ट्रांसफार्मर लगाए जाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते हंगामा बढ़ गया और लोगों ने चबूतरे की ईंटें उखाड़कर फेंक दीं। विद्युत विभाग के जेई संजीव कुमार ने बताया कि उक्त स्थान पर पहले से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, जो मंगलवार को फुंक गया था। क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार को देखते हुए विभाग वहां 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करना चाहता था। इसी उद्देश्य से चबूतरे का निर्माण कराया गया था। उन्होंने कहा कि चबूतरा तोड़े जाने से विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ है और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें