कनोहरलाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप द्वारा संस्थापक सेठ कनोहर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत प्राचार्य ने तिरंगा ध्वज फहराया। इस मौके पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, कार्यालय स्टाफ, सहायकगण एवं छात्राओं ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर देश के शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना झलकती रही।