मेरठ। मुज़फ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरवाला गांव की रहने वाली गर्भवती महिला एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी लोहियानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले दानिश से हुई थी, जिसके बाद से ही उसका पति दानिश और ससुराली दहेज उत्पीड़न करने लगे और एक लाख रूपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके ससुराली उसके साथ मारपीट करते हैं और उसके देवर ने उसके पेट में लाते मारी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता सानिया ने आलाधिकारियों से मामले में कार्यवाही कि मांग की है।