मेरठ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा वंदे मातरम् गीत बंद कराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब सियासी विवाद छिड़ गया है। भाजपाईयों ने इसके विरोध में मार्च निकाला, जो बुढ़ाना गेट से शुरू होकर कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा। कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपाईयों ने वंदे मातरम् गीत गाया।