मेरठ। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार, आरएएफ, सिविल पुलिस और स्थानीय पुलिस भी शामिल रही। फ्लैग मार्च शहर के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों से निकाला गया, जो हापुड़ अड्डे से शुरू होकर थाना लिसाड़ी गेट, थाना ब्रह्मपुरी, थाना टीपीनगर के कई इलाकों से होते हुए फुटबॉल चौराहे पर जाकर संपन्न हुआ। इसके अलावा पुलिस द्वारा मुहर्रम के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है, साथ ही ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय खुफिया तंत्र के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है।