मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शुक्रवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। शुक्रवार को प्रतियोगिता में मेरठ, झांसी, मुरादाबाद मंडल आदि जिलों से आए बॉक्सर ने अपने मैच में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न श्रेणी में 20 से अधिक मैच खेले गए।