मेरठ पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद एसटीएफ के बलिदान इंस्पेक्टर सुनील कुमार के पार्थिव शरीर को मसूरी गांव ले जाया जा रहा। बलिदान को एडीजी मेरठ जोन DK ठाकुर, एसएसपी STf लखनऊ घुले सुशील चंद्रभान, डीआईजी कलानिधि नेथानी, एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने कंधा दिया। पुलिस लाइन में गार्ड और अंतिम सलामी के बाद इंस्पेक्टर्स सुनील कुमार का पार्थिव शरीर उनके गांव मसूरी ले जाया जा रहा है गांव में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शामली जनपद के झिंझाना क्षेत्र के उदपुर गांव के पास सोमवार की रात को बदमाशों से हुई मुठभेड़ में एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार तीन गोली लगने से घायल हो गए थे, उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके नेतृत्व मे एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाशों को ढेर किया था। बलिदान हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मसूरी के मूल निवासी हैं।