मेरठ। पल्लवपुरम थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किये, जिनकी बाजारी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सुमित कंसल नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध पटाखों की दुकानों की चेकिंग के दौरान रोशनपुर डौरली मेट्रो स्टेशन के पास एक दुकान से अवैध पटाखों का ज़खीरा बरामद किया।