फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्रीकृष्ण जन्माष्टी के मौके पर सरूरपुर के गोटका में निकाली गई शोभा यात्रा

मेरठ। सरूरपुर के गोटका गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर धूमधाम से शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। छोटे-छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण व राधा के रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण विकसित होता है तथा बच्चों में हमारी परंपराओं और संस्कृति के प्रति रुचि बढ़ती है। शोभा यात्रा शिव मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद पूरे गांव में भ्रमण के बाद शिव मंदिर पर समापन हुआ। इस दौरान पुलिस सुरक्षा के भी पुख्ता इंतज़ाम रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें