मेरठ। रजबन में स्थित तालकटोरा फुटबाल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के पांचवे दिन रोमांचक मैच खेले गए। इस दौरान चंदा क्लब, सहारनपुर, उत्तराखंड व हरियाणा और नोएडा से आयी टीमों ने मैच में प्रतिभाग किया। इस दौरान सभी टीमों के खिलाडियों ने एक से बढकर एक शाट लगाए तो वहीं वकीरों ने गोल रोकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।